पटेरा: पटेरा थाना क्षेत्र के सतरिया गांव में आग लगने से हड़कंप, टप्पर में रखा सामान जलकर खाक
Patera, Damoh | May 14, 2026 पटेरा थाना क्षेत्र के सतरिया गांव में घर के पास बने टप्पर में आग लग जाने से हड़कंप मच गया आग लगने से टप्पर में रखा सामान मोटरसाइकिल कपड़े पिलाई पलंग अनाज सहित अनेक सामान जलकर राख हो गया, वही मामले की शिकायत लेकर आज गुरुवार दोपहर 1 बजे करीब रूपरानी पति लोटन अहिरवार ने अपने परिवार जनों के साथ पटेरा थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज करवाई एवं उचित मुआवजे की मांग की।