धौलपुर: एडीजे ने धौलपुर के बाल संप्रेषण एवं शिशु गृह का किया निरीक्षण
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव व अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश धौलपुर रेखा यादव ने बुधवार को राजकीय बाल संप्रेषण एवं शिशु गृह धौलपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संप्रेषण गृह के सभी बालकों से रूबरू होकर संप्रेषण गृह में निरुद्ध बालकों को अनुशासित दिनचर्या में रहने, अच्छा नागरिक बनने, जीवन में सुधार करने एवं रचनात्मक कार्य करने की सीख दी। बालकों को जी