भोगांव: बेवर क्षेत्र में काली नदी के पास इको कार की टक्कर से बाइक सवार जीजा और साले की हुई मौत
किशनी क्षेत्र के ग्राम ऊंचा इस्लामाबाद निवासी विपिन पुत्र साहब सिंह अपने साले राजू के साथ बाइक से सवार होकर बरात से घर वापस आ रहे थे। मंगलवार की सुबह बेवर क्षेत्र के काली नदी के पास पहुंचे तभी इको कार ने टक्कर मार दी। जिसमें जीजा साले की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है।