पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया स्थित आमलागोड़ा रोड पर 195 एकड़ में फैला झारखंड का सबसे बड़ा और भव्य इकोलॉजिकल पार्क अब उद्घाटन की तैयारी में है। वन विभाग ने लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से इसे विकसित किया है। पार्क में प्राकृतिक और कृत्रिम सौंदर्य का सुंदर मेल देखने को मिलेगा। यहां हरी-भरी घास, फूलों के बगीचे, औषधीय पौधे और सैकड़ों तरह के वृक्ष इसकी खूबसूरती को