आरा: पिपरहिया में नर्तकी से छेड़खानी का विरोध करने पर शादी में हुई मारपीट व फायरिंग में गोली लगने से एक व्यक्ति हुआ घायल
Arrah, Bhojpur | Mar 7, 2024 मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पिपरहिया में नाच कार्यक्रम में हुए विवाद में जमकर मारपीट व फायरिंग में एक व्यक्ति को गोली लगी। इलाज के लिए सदर अस्पताल में जख्मी व्यक्ति को भर्ती कराया गया। श्रीपालपुर डुमरिया से बारात पिपरहिया गई थी, जहां नाच के दौरान नर्तकी से छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों के द्वारा मारपीट व फायरिंग की गई। इस घटना में संजय सिंह को गोली लग गई।