आरा: पवना थाना क्षेत्र के पवार मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर सवारी से भारी ऑटो पलट गई। एक की मौत 5 जख्मी
Arrah, Bhojpur | Mar 6, 2024 भोजपुर जिले के पवना थाना क्षेत्र के पवार मोड़ के समीप बुधवार की शाम अनियंत्रित होकर सवारी से भारी ऑटो पलट गई। हादसे में एक की मौत हो गई। इलाज के लिए गड़हनी पीएचसी ले जाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि ऑटो चालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद परिजनों द्वारा सभी ज़ख्मियों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज कराया जा रहा है।