गोरखपुर के उरुवा ब्लॉक में अवैध संबंध के चलते एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला हुआ है। आरोप है कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति का गला रेतने का प्रयास किया। गंभीर रूप से घायल पति को गोरखपुर रेफर किया गया है। घायल व्यक्ति की पहचान उरुवा ब्लॉक की एक ग्राम सभा के निवासी के रूप में हुई है।