मुरैना नगर: कलेक्टर के सख्त तेवर से अधिकारियों में हड़कंप,3 दिन में सफाई के आदेश,लंबित शिकायतों पर कार्रवाई की चेतावनी।
मुरैना में कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने समय-सीमा बैठक में सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को चेतावनी दी।उन्होंने 100 दिन से अधिक लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का एक सप्ताह में निराकरण करने,खराब प्रदर्शन पर कार्रवाई करने और नाले-नालियों की सफाई तीन दिन में पूरी कराने के निर्देश दिए।बिना सूचना बैठक से अनुपस्थित रहने पर अंबाह सीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी किए।