कोल: महाशिवरात्रि पर खेरेश्वर धाम मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
Koil, Aligarh | Feb 15, 2026 प्राचीन खेरेश्वर धाम मंदिर पर आस्था का जन सैलाब उमड़ा है। रविवार शाम तक 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने महादेव के दर्शन किए और जलाभिषेक किया है। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गेहराज़ के बताए अनुसार 12:00 बजे मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे। शुरुआत में एक साथ तकरीबन 70 से 80 हजार कावड़ियों ने अपनी कावड़ चढ़ाई।