कोल: मामू भांजा में मोबाइल की दुकान से युवक ने पलक झपकते ही मोबाइल चुरा लिया, CCTV में कैद हुई घटना
Koil, Aligarh | Feb 15, 2026 मामू भांजा में एक युवक मोबाइल की दुकान से पलक झपकते ही मोबाइल चुरा कर ले गया। आरोपी युवक मोबाइल खरीदने के बहाने दुकान में प्रवेश कर गया। इस दौरान मोबाइल शॉप का सेल्समेन युवक को मोबाइल दिखाने के साथ अन्य ग्राहकों को मोबाइल दिखने लगा। इस दौरान आरोपी ने मौका पाकर पलक झपकते ही मोबाइल चुरा लिया।