डुमरी: नाथडीह में लगे नए बिजली के खंभे, ग्रामीण उपभोक्ताओं में खुशी की लहर
Dumri, Giridih | Apr 5, 2026 खैराटुंडा पंचायत के गांव नाथडीह में वर्षों से लंबित बिजली समस्या का रविवार को समाधान हुआ।440 वोल्ट के तारों के लिए नए पोल लगाए जाने से ग्रामीणों में खुशी है।पुराने जर्जर पोल के कारण तार नीचे झूल रहे थे,जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। जानकारी अपराह्न करीब 4 बजे हुई।झारखंड एकता किसान मजदूर यूनियन के निरंतर प्रयास से विभाग ने नए पोल स्थापित किए।