लुण्ड्रा: सरगुजा, कोरबा और रायगढ़ जिलों में अगले 3 घंटे के लिए तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी
Lundra, Surguja | May 30, 2026 हम आपको बता दें कि आज दिनांक 30 मई 2026 दिन शनिवार को शाम 7 बजे मिली जानकारी अनुसार सरगुजा समेत कोरबा और रायगढ़ जिलों में अगले 3 घंटे के लिए तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। मोबाइल फोन की स्क्रीन पर अचानक अलार्म की आवाज के साथ इमरजेंसी अलर्ट प्राप्त होने से लोग हैरान रह गए। कई लोगों के लिए यह पहली बार का अनुभव था।