शिवहर: ज़िले के सभी 10 परीक्षा केंद्रों पर आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई 7वें दिन की मैट्रिक की परीक्षा
शिवहर जिला के सभी दस परीक्षा केंद्र पर आज सातवें दिन की मैट्रिक की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की के बीच शुरू हो गया है. एसडीएम आफाक अहमद ने बताया है की अभी तक एक भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में निष्काषित नही किया गया है. पूरी सख्ती के साथ जिला के सभी परीक्षा केंद्र पर परीक्षा लिया जा रहा है. जिला में कल मैट्रिक का अंतिम दिन की परीक्षा होगी।