उज्जैन: सावन के पहले सोमवार पर निकली बाबा महाकाल की पहली सवारी, 'मनमहेश' स्वरूप के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब 🔱🙏
सावन माह के पहले सोमवार के पावन अवसर पर उज्जैन में बाबा महाकाल की पहली सवारी पूरी भव्यता और धूमधाम के साथ निकाली गई। परंपरा के अनुसार, बाबा महाकाल ने 'मनमहेश' स्वरूप में चांदी की पालकी में सवार होकर अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए नगर भ्रमण किया। सवारी से पूर्व मंदिर के सभा मंडप में विधिवत पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह, कलेक्टर रोशन सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने पालकी को कंधा देकर रवाना किया। मंदिर के मुख्य द्वार पर पुलिस बल द्वारा राजाधिराज को 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया। सवारी के महाकाल घाटी, गुदरी चौराहा होते हुए रामघाट पहुंचने पर शिप्रा नदी के पवित्र जल से बाबा का अभिषेक किया गया। पुलिस बैंड, अश्वारोही दल और भजन मंडलियों के साथ निकली इस सवारी में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए पूरे मार्ग �