सिकंदरा: महरथ मोड़ पर ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल
सिकंदरा-शेखपुरा मुख्य मार्ग के महरथ मोड़ पर सोमवार 3 बजे के करीब को ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान शेखपुरा के मेहुस निवासी निरंजन कुमार और शिवम कुमार के रूप में हुई है। दोनों को सीएचसी सिकंदरा से प्राथमिक उपचार के बाद जमुई सदर अस्पताल रेफर किया गया।