लवकुशनगर: लवकुश नगर में “जिला बनाओ” को लेकर युवाओं का हस्ताक्षर अभियान शुरू
Lavkush Nagar, Chhatarpur | May 5, 2026
लवकुश नगर में युवाओं ने “लवकुशनगर जिला बनाओ” की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। युवाओं की टोलियां नगर के विभिन्न इलाकों में पहुंचकर लोगों से समर्थन जुटा रही हैं। अभियान से जुड़े मुरली पाठक ने मंगलवार की शाम 4 बजे बताया कि पहले चरण में यह मुहिम नगर में चलाई जा रही है, इसके बाद पूरे क्षेत्र में विस्तार किया जाएगा।