श्रीडूंगरगढ़: बिजली पोल से निकली चिंगारी से खेत की बाड़ में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू
श्रीडूंगरगढ़ के हाईवे पर गांव लखासर के निकट एक खेत में बिजली पोल से आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही खेत की बाड़ धू-धू कर जलने लगी और लपटें तेजी से फैलने लगीं। घटना टोल प्लाजा के पास स्थित सज्जनसिंह राजपूत के खेत में हुई। आग की सूचना मिलते ही श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका की दमकल मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हु