सिवनी: सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों पर पुलिस का शिकंजा, दलसागर चौपाटी और बारापत्थर में पुलिस का एक्शन
Seoni, Seoni | Jun 26, 2026 सिवनी में सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। गुरुवार शुक्रवार देर रात दलसागर चौपाटी और बारापत्थर क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान खुले में शराब पी रहे 2 दर्जन से अधिक लोगों पर कार्रवाई की गई। ऐसे लोगो के वाहनों पर नियम अनुसार मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई की गई है।