चैनपुर: पतरिया गांव में घर के आंगन में बैठी महिला पर गिरी आकाशीय बिजली, हालत गंभीर-एमएमसीएच में भर्ती
चैनपुर थाना क्षेत्र के पतरिया गांव में गुरुवार दोपहर 4 बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जख्मी महिला की पहचान पतरिया निवासी सुदामा चौधरी की 29 वर्षीया पत्नी मंजू देवी के रूप में हुई है।