दुधि: सोन नदी से डूबे तीसरे किशोर का शव 48 घंटे बाद बरामद, मीतापुर गांव में तीन मौतों से मातम पसरा
चोपन थाना क्षेत्र के मीतापुर स्थित सोन नदी में डूबे तीसरे किशोर का शव 48 घंटे से अधिक समय बाद बरामद कर लिया गया है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर गोठानी मंदिर के समीप नदी से शव निकाला। पुलिस ने परिजनों से पहचान कराने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।