देवघर: देवघर पुलिस का “ऑपरेशन वज्र” : एक रात में 44 वारंटों का निष्पादन, 40 वांछित/वारंटी अपराधी गिरफ्तार।
देवघर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व एवं निर्देशानुसार जिलेभर में विशेष अभियान “ऑपरेशन वज्र” संचालित किया गया। यह जानकारी आज CCR ऑफिस से सोमवार दोपहर 2:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति देकर जानकारी दी गई इस अभियान का उद्देश्य विभिन्न मामलों में न्यायालय से निर्गत वारंटों का निष्पादन तथा कांडों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना था। 7