कोईलवर: कोईलवर थाना मोड के समीप कंटेनर और कार में हुई टक्कर, यात्री बाल-बाल बचे; कंटेनर ड्राइवर फरार
सोमवार को दिन के 3:00 बजे के करीब बक्सर पटना फोरलेन कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर थाना मोड़ के समीप कंटेनर के अचानक चक्का ब्लास्ट होने से कंटेनर अनियंत्रित होकर कार में टकरा गई जिससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बक्सर के तरफ से तेज गति से आ रही कंटेनर का चक्का ब्लास्ट होने से कार में टकरा गई। पुलिस मौके पर पहुंची।