कोईलवर: जमालपुर के समीप लूट के इरादे से ज्वेलरी दुकान में घुसे चार हथियारबंद अपराधी, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
कोईलवर थाना क्षेत्र के जमालपुर बाजार के समीप शर्मा ज्वेलर्स जमालपुर नारायणपुर दुकान में चार हथियारबंद अपराधी लुट के नियत से घुसे हालांकि दुकानदार के सूझबूझ से लाखों रुपए का सोने के गहने लूटने से बच गए। लूट की सूचना मिलते हैं पुलिस जमालपुर बाजार के समीप घटनास्थल पर पहुंची और आरा छपरा फोरलेन पर गस्त बढ़ा दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुटी।