कोईलवर: कायमनगर अंडरपास के समीप से चोरी की बाइक को गिधा थाने की पुलिस ने किया ज़ब्त, चालक फरार
गिधा थाना क्षेत्र के कोईलवर बक्सर फोरलेन कायमनगर अंडरपास के समीप सोमवार को दोपहर 1:00 बजे वाहन जांच के क्रम में एक चोरी की बाइक को पुलिस ने जब्त किया है। मामले की जानकारी देते हुए गिधा थाना प्रभारी उमूस सलमा ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के धनुपरा निवास वीर बहादुर दास के द्वारा आवेदन दिया गया। पुलिस में इस बाइक को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।