बक्सर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चौसा अखौरीपुर गोला के पास सोमवार की सुबह 7:00 पूर्वाहन में घना कोहरे के कारण ट्रक और कार की सीधी टक्कर हो गई। कार सवार नवविवाहित डॉक्टर दंपति बाल-बाल बच गए, जबकि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। डॉ. मनीष कुमार और उनकी पत्नी डॉ. शिवानी कुमारी कैमूर जिले के मोहनिया सरकारी अस्पताल में कार्यरत हैं।