गाजीपुर के विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट अभिमन्यु सिंह की अदालत ने 17 साल पुराने हत्या के एक मामले में दो आरोपियों को बाइज्जत बरी कर दिया है। इस मामले की पुष्टि चीफ डिफेंस काउंसिल लीगल रतन जी श्रीवास्तव ने की है। रतन जी श्रीवास्तव ने बताया कि यह पूरा मामला साल 2008 में सदर कोतवाली क्षेत्र के रजदेपुर इलाके का है। जहां विनोद नाम के एक व्यक्ति की हत्या कर दी।