दुधि: ग्राम सागोबांध में अनियंत्रित बाइक बस से टकराई, बाइक सवार घायल, रेफर किया गया
सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सागोबांध में एक अनियंत्रित बाइक सामने से आ रही बस से टकरा गई। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया ।मिली जानकारी के अनुसार 42 वर्षीय नरेशराम पुत्र रामलक्ष निवासी ग्राम बैना थाना बभनी किसी काम से बाइक से दुद्धी की तरफ आ रहे थे कि सागोबांध गांव में उनकी बाइक की सामने से आ रही सवारी बस से जोरदार टक्कर हो गई।