काशी विश्वनाथ मंदिर के पास दो मकान ढहे, मलबे में दबने से एक की हुई मौत व 8 को निकाला गया बाहर; PM ने कमिश्नर से की बात
वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के पास मंगलवार सुबह 3 बजे 2 मकान ढह गए। इसमें ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी समेत 9 लोग मलबे में दब गए। 8 को सुरक्षित बाहर निकाला गया। 43 साल की 1 महिला की मौत हो गई। हादसे के वक्त लोग सो रहे थे।