वाराणसी में VDA इंजीनियर ने खुद पर डाला पेट्रोलः वेतन नहीं मिलने पर परिसर में आत्मदाह का प्रयास
वाराणसी विकास प्राधिकरण में सोमवार को वीडीए के ही संविदाकर्मी ने आत्मदाह का प्रयास किया। कर्मचारी ने परिसर पहुंचकर खुद पर केरोसिन डालकर माचिस जला ली, हालांकि आसपास मौजूद लोगों ने उसे दबोच लिया। हालांकि आग युवक को अपनी चपेट में नहीं ले पाई।