सहारनपुर: मानकमऊ पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक नहर में गिरा, चालक ने कूदकर बचाई जान, बड़ा हादसा टला
सहारनपुर में मानकमऊ पुल के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास से गुजर रहे लोग सहम गए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक तेज गति से गुजर रहा था, तभी चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और ट्रक सीधे नहर में जा समाया।