ऊंचाहार: कुशल का पुरवा गोकना गाँव में फाल्ट ठीक करते समय पोल से गिरा लाइनमैन, किया गया रेफर
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के बांधा बैरी मजरे शहजादपुर गाँव निवासी सुंदरलाल तहसील स्थित उपकेंद्र में संविदा लाइनमैन के पद पर कार्यरत है।गुरुवार की दोपहर वो क्षेत्र के कुशल का पुरवा गोकना गाँव में पोल पर चढ़कर हाईटेंशन लाइन में फाल्ट ठीक कर रहा था।इसी दौरान हवाई करंट की चपेट में आकर वो पोल से गिर गया, जिसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।