सुल्तानपुर: सुल्तानपुर में 5.5 लाख से ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे, 23 विभागों की भागीदारी में राज्यमंत्री ने मौलश्री का पौधा लगाया
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में वृक्षारोपण महाभियान-2025 की शुरुआत हो गई है। राज्यमंत्री लघु उद्योग निगम वैश्य नटवर गोयल ने पुलिस प्रशिक्षण केंद्र अमहट में 'एक पेड़ माँ के नाम' कार्यक्रम के तहत मौलश्री का पौधा लगाया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, जिलाधिकारी कुमार हर्ष, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह और मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक समेत कई