सुल्तानपुर: जयसिंहपुर से कावड़ियों का पहला जत्था रवाना, बम के जयकारों से गूंजा कस्बा
सावन मास के आगमन से पहले जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र में शिवभक्ति का उत्साह चरम पर दिखा। बुधवार को कस्बे से दर्जनों शिवभक्तों का पहला कावड़िया जत्था झारखंड स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। रवाना होने से पूर्व श्रद्धालु कावड़ियों ने स्थानीय सागर सरोवर में आस्था की डुबकी लगाई और प्राचीन शिव मंदिर में विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर भोलेनाथ से मंगलमय यात्