सुल्तानपुर: सुल्तानपुर में 5.5 लाख से ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे, 23 विभागों की भागीदारी से राज्यमंत्री ने मौलश्री का पौधा लगाया
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में वृक्षारोपण महाभियान-2025 की शुरुआत हो गई है। बुधवार सुबह 11:30बजे राज्यमंत्री लघु उद्योग निगम वैश्य नटवर गोयल ने पुलिस प्रशिक्षण केंद्र अमहट में मौलश्री का पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, जिलाधिकारी कुमार हर्ष, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह और अन्य अधिकारियों ने भी पौधरोपण किया।