गड़हनी: गड़हनी रेलवे स्टेशन पर बना फर्श हुआ जानलेवा, यात्रियों का आक्रोश
गड़हनी रेलवे स्टेशन पर बना फर्श बिल्कुल जानलेवा हो चुका है। फर्श पर जगह जगह बड़ी बड़ी दरारें आ चुकी है जो बहुत ही खतरनाक है। मंगलवार शाम 6 बजे शिवपुर के सामाजिक कार्यकर्ता रामनाथ सिंह ने बताया कि आरा से आने के दौरान मैं ट्रेन से नीचे उतरते समय गिरते गिरते बच गए,यदि नीचे यात्री नहीं पकड़ते तो हादसा हो सकती थी। यात्रियों को रेलवे विभाग से काफी नाराजगी है।