आमस: आमस में तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश, किसानों की बढ़ी मुसीबत
आमस प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे आंधी के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर किसानों की मुसीबत बढ़ा दी। वहीं आंधी से कई लोगों के झोपड़ीनुमा घर उड़ गये। कई जगह पेड़ भी उखड़ गया। खेत में लगी सब्जी भी कई जगह आंधी का वेग नहीं सह पाने के कारण खेत में धरराशायी हो गयी साथ ही आम के फल का भारी नुकसान हुआ है। इसे अलावे कई जगह बिजली के तार पर पेड़ गये ज