गिरिडीह: शारदीय नवरात्र के बाद मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा और भावुक माहौल के बीच हुआ संपन्न
शारदीय नवरात्र के बाद मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा और भावुक माहौल के बीच संपन्न हुआ। बुधवार रात 12 बजे तक विभिन्न पूजा पंडालों से विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गई और बरवाडीह मानसरोवर तालाब में प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया।जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। शहर के कचहरी रोड स्थित दुर्गा मंडप में बंगाली परंपरा की अनूठी झलक देखने को मिली।