बड़ा मलेहरा: बड़ामलहरा थाना परिसर में बीज वितरण पर हंगामा, अंदर कागज लेते दिखे कर्मचारी, बाहर घंटों लाइन में परेशान रहे किसान
थाना परिसर में बीज वितरण पर हंगामा, अंदर कागज लेते दिखे कर्मचारी, बाहर घंटों लाइन में परेशान रहे किसान बड़ामलहरा। थाना परिसर में मूंगफली बीज वितरण के दौरान अव्यवस्था और कथित सेटिंग के आरोप सामने आए हैं। किसानों का कहना है कि वितरण कर्मचारी अनुज तिवारी अपने दो साथियों के साथ थाना परिसर के अंदर किसानों से दस्तावेज लेते दिखाई दिए, जबकि बाहर सैकड़ों किसान सुबह स