हिसार: हिसार में कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह की सद्भावना यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना
Hisar, Hissar | Oct 30, 2025 हिसार। कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह की सद्भावना यात्रा गुरुवार को हिसार पहुंची, जहां उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार को एक साल पूरे हो गए, लेकिन यह बताने वाला कोई नहीं है कि कितने लोगों को रोजगार मिला। भाजपा से सवाल करने वाला भी कोई नहीं है, और अगर सवाल किया भी जाए तो उसका जवाब नहीं मिलता।