चूरू: सिरसला गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
Churu, Churu | May 27, 2026 चूरू के एनएच-52 सिरसला गांव के पास बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद युवक काफी देर तक हाईवे पर तड़पता रहा। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक पिकअप चालक ने मानवता दिखाते हुए घायल को अपनी गाड़ी से चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल पहुंचाया।