पामगढ़: महिला की हुई मौत, मौत की वजह स्पष्ट नहीं, कोसीर गांव का मामला, पामगढ़ पुलिस कर रही जांच
जांजगीर चांपा के पामगढ़ थाना क्षेत्र के कोसीर गांव से अजीबो गरीब मामला सामने आया है. मधु बघेल की अचानक मौत हो गई है. मामले में पोस्टमार्टम के बाद बिसरा के लिए भेजा गया है. बिसरा रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह सामने आ सकेगी। पुलिस के मुताबिक, 3 साल पहले मधु बघेल की शादी मिथलेश बघेल से हुई थी और दोनों का एक बच्चा भी है. मधु बघेल, की अचानक तबीयत बिगड़ी थी।