खगड़िया: खगड़िया में हुई झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना
गुरुवार को दिन के तीन बजे खगड़िया शहर समेत आसपास के क्षेत्र में तेज हवा के साथ हुईबारिश से मौसम पुरी तरह से सुहाना हो गया। बताया जा रहा है बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। लगभग आधे घंटे तक लोग पूरी तरह से तेज हवा व बारिश के जगह जहां तहां फंसे रहे। वहीं जगह जगह जलजमाव की समस्या से भी लोगों को जूझना पड़ रहा था।