3 मार्च मंगलवार रात्रि 11 बजे एक बाइक सवार युवक तेज रफ्तार होने के चलते बांदा बहराइच मार्ग पर बने ओवर ब्रिज के ऊपर डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी बाइक के परखच्चे उड़ने के साथ-साथ युवक ओवर ब्रिज से उछलकर बगल मे स्थित रेडीमेड की दुकान की छत के ऊपर गिरा। जहां युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।