जमुई: अवैध रूप से संचालित सात पटाखा दुकानों पर कार्रवाई, मचा हड़कंप
जमुई: दीपावली पर्व शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन एलर्ट मोड में है। पटाखा को लेकर पर्व के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसके लिए एसडीओ सौरव कुमार के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग और एसडीपीओ व थानाध्यक्ष सड़क पर उतर आए और घूम- घूम कर बाजार की गतिविधियों का जायजा लेने लगे। सोमवार की देर शाम 7:00 बजे तक महराजगंज बाजार, बोधवन तालाब,पुरानी बाजार समेत विभिन्न इलाकों के कई दुकानों में पटाखा बिक्री को लेकर छापेमारी की गई और चिन्हित दूकानों की बारीकी जांच-पड़ताल की गई। इस दौरान प्रमोद केशरी और पंकज केशरी की दुकान को सील कर अन्य पांच दुकान को नोटिस जारी किया गया है। अधिकारियों की इस कार्रवाई से पटाखा बेचने वाले दूकानदारों के बीच हड़कंप मच गया लोगों के बीच दहशत फैली रही। काफी देर तक अफरा- तफरी का माहौल बना रहा। इस अवसर पर एसडीओ ने बताया कि अवैध तरीके से पटाखा की बिक्री को लेकर छापेमारी की गई है। मानक के तहत पटाखा बेचने का निर्देश दिया गया है। मानक रूप के बेगैर पटाखा बेचने वाले दूकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए लाइसेंस लेना भी जरूरी है। साथ ही घातक पटाखा पर प्रतिबंध लगाया गया है। पर्व को लेकर लगातार छापेमारी जारी है। दो पटाखा दुकान को सील किया गया है और पांच दुकान पर नोटिस भेजा गया है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से आगे भी अन्य दुकानों की जांच जारी है। #jamui #jamuiPolice #sdojamui
Jamui, Jamui | Nov 2, 2026