सिराथू: अवैध पटाखा फैक्टरी और भंडारण पर सिराथू एसडीएम व सीओ ने भरवारी इलाके में चलाया तलाशी अभियान
सिराथू इलाके के भरवारी में रविवार को एक पटाखा फैक्टरी में विस्फ़ोट के बाद काफ़ी हंगामा हुआ था क्योंकि कई लोगों की मौत हो गई थी।मंगलवार को सिराथू एसडीएम महेंद्र श्रीवास्तव और सीओ अवधेष विश्कर्मा ने भरवारी इलाके में अवैध पटाखा भंडारण और अवैध फैक्टरी के खिलाफ तलाशी अभियान चलाया है।काफ़ी मात्रा में अवैध पटाखा बरामद किया गया है।अधिकारियों ने कार्रवाई की बात कही है।