धमतरी: गागरा पुल के पहले तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, हादसे में एक की मौत और तीन घायल
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को नेशनल हाईवे 30 में एक बड़ा हादसा हुआ है। जहां अर्जुनी थाना क्षेत्र के गागरा पुल के पहले तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जाकर टकराया। बताया जा रहा है की बाइक में चार लोग सवार थे। सभी घायलों को इलाज के लिए धमतरी के एक निजी अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। जबकि घायलों का इलाज जारी है।