खगड़िया: खगड़िया सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में टपक रही छत से पानी, बारिश से मरीजों की बढ़ी परेशानी
लगातार हो रही बारिश के बीच खगड़िया सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर सामने आई है। शनिवार सुबह करीब 8 बजे वार्ड की छत से वर्षा का पानी टपकने लगा, जिससे मरीजों, उनके परिजनों और स्वास्थ्य कर्मियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वार्ड के अंदर कई जगह पानी जमा होने से इलाज प्रभावित होने की आशंका बनी रही। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया