नर्मदापुरम: रायपुर मंडी: FCI मानकों पर खरे न उतरने से सेवा सहकारी समिति और नर्मदाअंचल विपणन संघ के गेहूं ट्रक रिजेक्ट
नर्मदापुरम कृषि उपज मंडी स्थित रायपुर सेवा सहकारी सोसायटी के 3 ट्रक और नर्मदांचल विपणन संघ सोसायटी के 7 ट्रक गुणवत्ता मानकों में कमी के कारण वापस कर दिए गए। भारतीय खाद्य निगम (FCI) ने गेहूं को मानकों पर खरा न उतरने के कारण रिजेक्ट कर दिया है। कचरा, मिट्टी और चमक की कमी के चलते इटारसी स्थित गोदाम के बाहर से ट्रकों को वापस लौटा दिया गया।