दिल्ली में हुई घटना के बाद बाड़मेर पुलिस अलर्ट मोड पर हो गई है। सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। बाड़मेर पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात 11:00 बजे सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सभी आने जाने वालों के बैग चेक किए गए। और संदिग्ध व्यक्तियों को रोक कर पूछताछ की जा रही हैं।