अररिया: अररिया में परीक्षा देने आए छात्रों के लॉज का जर्जर पोर्टिको ढहा, 18 से ज्यादा घायल, 3 की हालत गंभीर
Araria, Araria | May 15, 2026 अररिया में परीक्षा देने पहुंचे छात्रों से भरे एक लॉज का पुराना पोर्टिको अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में डेढ़ दर्जन से अधिक छात्र घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, किशनगंज राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र शुक्रवार और शनिवार को अररिया पॉलिटेक्निक कॉलेज में होने वाली परीक्षा में शामिल होने के लिए अररिया पहुंचे थे।